MP में मानसून का जोर, 20 जिलों में झमाझम के आसार; पन्ना-टीकमगढ़ समेत 4 में अति भारी वर्षा का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, जिससे अगले 24 घंटों में कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। पन्ना, दमोह, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 20 जिलों में भी झमाझम बारिश के आसार हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। झारखंड और आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने पन्ना, दमोह, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 115.6 से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त, मंगलवार की सुबह 8:30 बजे झारखंड और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय था। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक बना हुआ है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है। मानसून द्रोणिका भी जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी होते हुए झारखंड के निम्न दबाव क्षेत्र से गुजर रही है और बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *