दीदी जहां, हम भी वहां…’, बागी गुट का साथ छोड़ ममता बनर्जी के खेमे में लौटे टीएमसी MLA कासिम सिद्दीकी

तृणमूल कांग्रेस के विधायक कासिम सिद्दीकी बागी गुट छोड़कर ममता बनर्जी के खेमे में वापस लौट आए हैं। कासिम सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि उन्हें गुमराह किया गया था।

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए विधानसभा चुनाव 2026 के बाद से मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं।

एक-एक करके कई सांसद और विधायक ममता का साथ छोड़कर चले गए थे, लेकिन अब ममता के एक करीबी की तृणमूल कांग्रेस में वापसी हुई है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कासिम सिद्दीकी, ममता बनर्जी के खेमे में वापस लौट आए हैं।

कासिम सिद्दीकी की ममता की पार्टी में वापसी

अमडांगा विधानसभा सीट से मोहम्मद कासिम सिद्दीकी सोमवार, 24 अगस्त को दावा करते हुए कहा, ‘मुझे बागियों ने यह कहकर गुमराह किया था कि ममता बनर्जी ही उनकी नेता बनी रहेंगी।’

बागी गुट में शामिल होने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं यह सोचकर वहां गया था कि दीदी वहां मौजूद होंगी। फिर मैंने देखा कि दीदी वहां नहीं थीं। उनका कहीं कोई अता-पता नहीं था। लोगों ने दीदी की वजह से वोट दिया था। मैंने अमडांगा में दीदी के पोस्टर लेकर प्रचार किया था। दीदी जहां हैं, हम भी वहीं हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *