महेंद्र कपूर का एक ऐसा देशभक्ति गीत है जो आज भी 15 अगस्त पर जरूर बजता है। इसे मनोज कुमार और सायरा बानो पर फिल्माया गया है।
नई दिल्ली। एक तरफ जहां बॉलीवुड में रफी (Mohammad Rafi), लता (Lata Mangeshkar), किशोर कुमार (Kishore Kumar), मुकेश (Mukesh) जैसे बेहतरीन गायक हैं वहीं कुछ ऐसे सिंगर्स भी हैं जिन्हें वो पहचान नहीं मिली जिसके वो काबिल थे। हम बाक कर रहे हैं भारतीय सिनेमा के एक ऐसे नगीने की जिन्हें देशभक्ति की आवाज माना जाता था।

मनोज कुमार ने बॉलीवुड को कई ऐसे दमदार गाने दिए जो आज भी इस राष्ट्रीय पर्व की पावन बेला पर हर कार्यक्रम में जरूर बजते हैं। मेरे देश की धरती सोना उगले, है प्रीत जहां की रीत सदा और अब के बरस तुझे धरती की रानी उनके कुछ पॉपुलर गाने हैं जिन्हें भुला पाना बेहद मुश्किल है।
