स्मृति-राजे की वापसी, दक्षिण और पूर्व के चेहरों को मौका… 2027 के रण से पहले भाजपा की नई टीम का एलान

भाजपा ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। इस फेरबदल में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 2027 में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान किया है। इस संगठनात्मक फेरबदल में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नई टीम में इन दोनों दिग्गजों की एक बड़ी संगठनात्मक वापसी माना जा रहा है। इसके साथ ही इस नई टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।

राम माधव और मनप्रीत बादल बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

इस नई सूची में राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, और मनप्रीत सिंह बादल जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम माधव की पार्टी संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वापसी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *