हम नीरज को हराएंगे’, बिहार MLC चुनाव में अनंत के बागी तेवर; AK-47 मामले में नार्को टेस्ट की दी चुनौती

 पटना। मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU MLA Anant Singh) के विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती सुर अपना लिए हैं।

पटना में मौजूद होने के बावजूद वे जदयू विधायकों की अहम बैठक से नदारद रहे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Election) में पार्टी प्रत्याशी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) का खुलकर विरोध करने की घोषणा की है।

जमानत जब्त कराने की दी चेतावनी

अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को खुली चुनौती देते हुए दावा किया है कि नीरज कुमार का चुनाव जीतना तो दूर, अगर वे अपनी जमानत भी बचा लें तो यह बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर नीरज कुमार को चुनाव हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *