बॉर्डर पर हालात ठीक हैं’, अरुणाचल मामले पर भारत के जवाब के बाद आया चीन का पहला रिएक्शन

चीन ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर हालात फिलहाल स्थिर हैं, हालांकि उसने अरुणाचल प्रदेश के पास सैन्य गतिविधियों पर टिप्पणी से इनकार किया।

 बीजिंग। चीन ने बुधवार को कहा कि चीन-भारत सीमा पर हालात फिलहाल आम तौर पर स्थिर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास चीनी सेना की गतिविधियां बढ़ने की खबरों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उनसे पूछा गया था कि क्या हाल ही में भारत के साथ कोई सैन्य घटना हुई है और क्या चीन ने उस राज्य के पास अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ाई हैं, जिसे चीन दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है।

सीमा पर स्थिति आम तौर पर स्थिर: चीन

गुओ ने कहा, ‘चीन-भारत सीमा पर हालात फिलहाल आम तौर पर स्थिर हैं।’ उन्होंने बताया कि चीन और भारत ने पिछले हफ्ते चीन-भारत सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए वर्किंग मैकेनिज्म की 36वीं बैठक की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *