भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में भारत नवाचार 2026 पर एक उच्च स्तरीय राजनयिक वार्ता का आयोजन किया।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में भारत नवाचार 2026 पर एक उच्च स्तरीय राजनयिक वार्ता का आयोजन किया। यह वार्ता भारत नवाचार 2026 की तैयारियों के अंतर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों का हिस्सा थी। यह कार्यक्रम भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के अंतर्गत 14-16 जून 2026 को फ्रांस के  नीस में आयोजित किया जाएगा।

इस संवाद में भारत के राजदूतों, उच्चायुक्तों, राजनयिकों और भारत सरकार के अधिकारियों ने भाग लिया और भारत के तेजी से बढ़ते नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से वैश्विक सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *