प्रधानमंत्री ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में महापूजा और कुंभ अभिषेक किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में महापूजा और कुंभाभिषेक किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा महान सौभाग्य प्राप्त होना उनके जीवन के सबसे भावुक और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष अवसर पर महादेव की पूजा करना एक अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शन एवं पूजन असीम आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है।

सोशल मीडिया एक्स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने लिखा:

“सोमनाथ की भव्य और दिव्य पावन धरा पर महादेव के चरणों में महापूजा और कुंभाभिषेक का परम सौभाग्य प्राप्त करना जीवन के अत्यंत भावपूर्ण और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। ईश्वर रूपी जनता जनार्दन का स्मरण करते हुए महादेव के दर्शन और पूजन का यह अलौकिक अवसर, हृदय को अनंत आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और शिवमय चेतना से अभिभूत कर गया है।”

“पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस विशेष अवसर पर महादेव की पूजा करना एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। महादेव के दर्शन और पूजन असीम आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *