राजधानी में चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, सोनीपत से सब्जी मंडी होते हुए नई दिल्ली तक पहुंचेगी; ट्रायल पर काम जारी

जींद। हाइड्रोजन ट्रेन का भविष्य में नई दिल्ली स्टेशन तक विस्तार होने की संभावना है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से सोनीपत के लिए रवाना किया था। 89 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में बाकी छह दिन ये ट्रेन चलती है। वहीं शुक्रवार को जींद से सब्जी मंडी होते हुए नई दिल्ली और फिर सोनीपत तक ट्रायल लिया जा रहा है।

जिसमें ट्रेन के संचालन में लगने वाले समय और अन्य व्यवस्थाओं का भी आकलन किया जा रहा है। जिसके कारण चर्चाएं होने लगी हैं कि भविष्य में हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से वाया सब्जी मंडी, नई दिल्ली होते हुए सोनीपत तक चलाया जा सकता है। हालांकि रेलवे अधिकारी अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

ऐसी चर्चाएं इसलिए भी हो रही हैं, क्योंकि जींद-सोनीपत रूट पर ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम है। अगर जींद से वाया सब्जी मंडी, नई दिल्ली होते हुए सोनीपत तक ट्रेन को चलाया जाए, तो यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। जींद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या भी ज्यादा है।

देश की राजधानी दिल्ली में जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल देखने को मिल सकता है। यह ट्रेन सोनीपत से चलकर सब्जी मंडी होते हुए नई दिल्ली तक पहुंचेगी। परियोजना को लेकर तैयारियां और ट्रायल का काम जारी है।

#️⃣ हैशटैग

#HydrogenTrain #Delhi #NewDelhi #Sonipat #IndianRailways #RailwayNews #SamajAajTakLive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *