मोहब्बत पर भारी पड़ा मजहब? Himanshi Khurana ने आसिम रियाज को दी CCTV फुटेज की धमकी, याद दिलाई 27.11.23 तारीख

हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के पोस्ट के बाद अब सभी सच को सामने रखने की बात कही। एक्ट्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास सभी सबूत हैं।

हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज को सच सामने रखने की दी धमकी/ फोटो

नई दिल्ली। हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने और आसिम रियाज(Asim Riaz) का रिश्ता टूटने को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए थे। हिमांशी ने आसिम रियाज का नाम लिए बिना यह बताया था कि एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग उनके रिश्ते में धार्मिक मतभेद है।

एक्ट्रेस का कहना था कि बिग बॉस कंटेस्टेंट चाहते थे कि वह मैं उसे समझूं और स्वीकार करूं, लेकिन मेरे लिए ये पॉसिबल नहीं था। जिसके बाद आसिम रियाज ने पलटवार करते हुए एक्ट्रेस के सभी दावों को खारिज किया था। अब एक बार फिर से हिमांशी खुराना ने नई पोस्ट के साथ रैपर को चेतावनी दे दी है।

अगर सबूत चाहिए तो हर चीज पर बात करते हैं’

हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के पोस्ट के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा, “जब भी मैं पब्लिकली अपनी निजी सफर के बारे में बातें शेयर करती हूं, तो हमेशा सम्मान को ध्यान में रखकर और सोच-समझकर करती हूं। चाहे मेरी बिग बॉस की जर्नी हो या फिर मेरी आध्यात्मिकता की जर्नी हो या बात मेरे स्वास्थ्य की हो। मैंने हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिंदगी के पहलुओं को रखा है और किसी का भी न तो अनादर किया और न ही उन पर निशाना साधा।”

हिमांशी खुराना ने आगे कहा, “मैंने कभी भी नहीं कहा कि मुझसे जबरदस्ती मजहब बदलने के लिए कहा गया। यहां पर लोग अपने आप नेरेटिव बना रहे हैं। मेरी हेल्थ का मजाक उड़ाया गया और मेरे संघर्ष पर सवाल किया गया। मुझे लगता है अब एक लाइन ड्रॉ करने का वक्त आ गया है। अगर हम सबूत के बारे में बात कर ही रहे हैं, तो हर चीज के बारे में बात होनी चाहिए।

मैं मजहब से जुड़े मामले में सबूत देने के लिए तैयार हूं’

हिमांशी खुराना ने अपने स्टेटमेंट में आगे लिखा, “मैं मजहब से जुड़ा जो भी मामला है और जो हिंसा मैंने सही है, उससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग और हर तरीके का सबूत देने के लिए बिल्कुल तैयार हूं। तुम्हें 27.11.23 ये तारीख तो याद होगी ही। अगर तुम ये सब करके मेरी इमेज की धज्जियां उड़ा रहे हो, तो मैं वह इंसान नहीं हूं, जो लगातार किसी की छवि को प्रोटेक्ट करती रहूं। मैं वो नहीं हूं, जो लगातार बेइज्जत होने के बावजूद भी चुप बैठी रहूंगी।”

हिमांशी ने आगे अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, “अलग-अलग चैनल और प्रोडक्शन हाउस तुम्हारी बकवास कवर कर रहे हैं, लेकिन मैं उनकी तरह नहीं हूं। मैंने हमेशा अपनी मर्यादा को कायम रखा है और सामने वाले को इज्जत दी है। बदले में मैंने उसी की उम्मीद भी की है। अगर मुझे वह सेम इज्जत नहीं मिल रही है, तो खुद को शांत रखने का अब कोई कारण मेरे पास नहीं है। अगर तुम प्रूफ गेम खेलना ही चाहते हो, तो ईमानदारी के साथ, सभी तथ्यों, जिम्मेदारियों और पूरे सच के साथ खेलो।”

बिग बॉस 13 से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि आसिम रियाज और पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना की प्रेम कहानी 2019 में शुरू हुई थी। हिमांशी शो में शहनाज गिल के साथ कंट्रोवर्सी की वजह से मिड सीजन में वाइल्ड कार्ड बनकर आई थीं। जहां उनके और आसिम रियाज के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने साढ़े टीनन साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 2023 के अंत में कपल ने अपना ब्रेकअप अनाउंस कर दिया था।

किस हद तक गिर सकती…’, Himanshi Khurana के धर्म परिवर्तन के आरोप पर Asim Riaz का फूटा गुस्सा!

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के धर्म परिवर्तन कराने के दबाव का आरोप लगाने के बीच एक्स ब्वॉयफ्रेंड आसिम रियाज (Asim Riaz) ने रिएक्शन दिया है।

नई दिल्ली। आसिम रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने पारस छाबड़ा के एक हालिया पॉडकास्ट में दावा किया था कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें अपने धर्म के बारे में अच्छी-अच्छी बातें बताईं और चाहते थे कि वह उनका धर्म अपनाएं। 

हिमांशी खुराना के स्टेटमेंट के बाद इशारा आसिम रियाज पर गया और अब बिग बॉस 13 फेम एक्टर ने इन दावों पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही हिमांशी के साथ-साथ पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की भी क्लास लगाई है।

धर्म परिवर्तन के आरोप पर बोले आसिम

आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साफ-साफ कहा है कि उन्होंने कभी किसी को धर्म परिवर्तन कराने के लिए नहीं कहा। उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहा, “मैंने कभी किसी से उसका धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। असल में मैंने ही तुम्हें फिटनेस की ओर प्रेरित किया था। तुम मुझसे मिलने के बाद ही इस फॉर्म में आई हो। उससे पहले सब जानते थे कि तुम कैसी दिखती थी।”

उन्होंने लिखा, “इसलिए प्लीज धर्म को हथियार मत बनाओ। यह बहुत संवेदनशील मामला है और इतनी निजी चीज को लोगों के मन में मेरे प्रति नफरत पैदा करने का कारण बनाना बचकाना हरकत है। इससे पता चलता है कि अटेंशन पाने के लिए तुम किस हद तक गिर सकती हो।”

खुद के बैंक स्टेटमेंट के बारे में बोले एक्टर

आसिम रियाज ने आगे कहा, “जहां तक मेरे करियर की बात है, मुझे इसे बनाने के लिए कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी

और न ही मैंने कभी किसी ऐसे काम का क्रेडिट लिया जिसमें किसी और का योगदान न रहा हो। किसके पास ज्यादा पैसे हैं और किसके पास कम? अगर आप सच में जानना चाहती हैं, तो बैंक स्टेटमेंट से इसका पता चल सकता है।”

एक्स को बताया अटेंशन सीकर

आसिम ने कहा, “लेकिन पैसा कभी भी चरित्र का पैमाना नहीं रहा है। चरित्र तो तब पता चलता है जब आप अटेंशन, अहमियत या कुछ और व्यूज पाने के लिए किस हद तक गिर सकती हैं। सालों बाद सिर्फ गपशप फैलाने के लिए किसी के पुराने रिश्तों और निजी जिंदगी को खोदकर निकालना, उस व्यक्ति के बारे में ज्यादा बताता है जो ऐसा कर रहा है, न कि उस व्यक्ति के बारे में जिसके बारे में बात हो रही है।”

पारस छाबड़ा पर बरसे आसिम!

आसिम रियाज ने बिना नाम लिए पारस छाबड़ा की क्लास भी लगाई। उन्होंने लिखा, “माइक्रोफोन के पीछे बैठे उस आदमी

से, जिसका पेट सूअर की तरह बाहर निकला हुआ है और जिसने गपशप को ही अपना पेशा बना लिया है। भाई, मैं सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने में थोड़ा कम और जिम में थोड़ा ज्यादा समय बिताओ।”

हिमांशी खुराना का बयान

करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हिमांशी और आसिम एक-दूसरे से 2023 में अलग हो गए थे। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बिना नाम लिए हिमांशी ने धर्म परिवर्तन को लेकर कहा था, “मैं इसे धर्म बदलना नहीं कहूंगी लेकिन वह मुझे अपने धर्म के बारे में अच्छी बातें बता रहा था और सब कुछ समझा रहा था। वह चाहते थे कि मैं इसे समझूं और स्वीकार करूं, लेकिन मैं तैयार नहीं थी।”

2 thoughts on “मोहब्बत पर भारी पड़ा मजहब? Himanshi Khurana ने आसिम रियाज को दी CCTV फुटेज की धमकी, याद दिलाई 27.11.23 तारीख”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *