IND vs SL Live Score: तीसरे दिन का पहला सेशन खत्म, भारत का पलड़ा भारी

IND vs SL Live Score: तीसरे दिन का पहला सेशन खत्म, भारत का पलड़ा भारी

Sri Lanka vs India 2nd Test Live Score: कोलंबो में खेले जा रहे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक अपना दबदबा दिखाया है और आज तीसरे दिन भी यही उम्मीद की जा रही है। 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार खेल दिखाते हुए अपना दबदबा बरकरार रखा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने मेजबान टीम की हालत इस तरह की कर दी है कि पारी की हार का खतरा मंडराने लगा है। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 503 रनों पर घोषित की। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका के दो विकेट भी गिरा दिए थे और उसका स्कोर सिर्फ आठ रन था।

ऐसी स्थिति में आज मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली कोशिश फॉलोऑन बचाने की होगी। वहीं, भारतीय गेंदबाज आज ही के दिन श्रीलंका की पहली पारी को खत्म करने की कोशिश करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *