अगस्त का दूसरा शुक्रवार सिनेप्रेमियो के लिए काफी मंनोरंजक होने वाला है, क्योंकि सिनेमाघरों से लेकर OTT प्लेटफॉर्म तक पर कुल 7 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
नई दिल्ली। सप्ताह में फ्राइडे के दिन का इंतजार लोगों को बड़ी ही बेसब्री के साथ रहता है। हर हफ्ते थिएटर्स से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर क्या नया आने वाला है, ये अपडेट हम आपको पहले ही दे देते हैं, ताकि वीकेंड को बोरियत से बचाया जा सके।
हम अगस्त के दूसरे फ्राइडे की तरफ बढ़ रहे हैं, ऐसे में हम आपको उन सीरीज और शानदार रिलीज के बारे में बताने वाले हैं, जो ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक में धमाल मचाने आ रही हैं। तो चलिए फटाफट से देख लेते हैं 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मों सीरीज की पूरी लिस्ट।
भारत भाग्य विधाता ( Bharat Bhhagya Viddhaata)
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता इस साल 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 26/11 मुंबई टेरर अटैक की पृष्ठभूमि पर बनी मेडिकल ड्रामा मूवी में कामा एंड अल्बलेस अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों स्टाफ के साहस पर प्रकाश डालता है।
बंटवारा 1947 (Batwara 1947)
सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म बंटवारा की रिलीज का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मूवी में सनी के अलावा शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है, जो इससे पहले सनी देओल के साथ दामिनी और घातक जैसी फिल्में कर चुकी है।
रिलीज डेट- 14 अगस्त
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- एक्शन ड्रामा
डोंट से गुडलक (Don’t Say Good Luck)
डोंट से गुडलक की कहानी सोफी की है, जो एक 15 साल की लड़की है और थिएटर में काम करती है। फाइनली उसे उसका बड़ा ब्रेक मिलता है और स्कूल के म्यूजिकल ड्रामा में वह लीड रोल निभाती है। हालांकि, उसकी यह खुशी काफी छोटी होती है, क्योंकि उसे यह पता चलता है कि उसकी मां का कैंसर लौट आया है, जिसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है।
रिलीज डेट- 14 अगस्त
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- टीनेज ड्रामा

