कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य आशुतोष रांका ने कहा कि देश के युवाओं में जो गुस्सा है जो सेंटिमेंट है वो बहुत स्पष्ट है कि धर्मेद्र प्रधान को इस्तीफा देना…

कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बहुप्रतीक्षित बात 10 मिनट तक चली. दोनों पक्षों के बीच तीन में से दो मुद्दों पर सहमति बनती नजर आ रही है. लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभी भी रार बनी हुई है. कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अडिग हैजबकि जिन छात्रों ने पेपर लीक की वजह से खुदकुशी की है उसके परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने पर सरकार ने सकारात्मक संकेत दिए हैं इसके अलावा सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लेने पर भी पॉजिटिव रूख अपनाया है. 

शुक्रवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सौरभ दास और दूसरे सदस्य आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. दोनों के बीच 10 मिनट तक चर्चा हुई

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने कहा कि हमने सरकार को बता दिया है कि धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे या कैबिनेट से उनकी बर्खास्तगी से कम कुछ भी नहीं चलेगा आशुतोष रांका ने कहा कि देश भर में अलग अलग आंदोलन चल रहे हैं, देश के युवाओं में जो गुस्सा है जो सेंटिमेंट है वो बहुत स्पष्ट है कि धर्मेद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा. सरकार से इस बारे में विस्तार से चर्चा हुई है. सरकार ने इस मुद्दे पर जवाब देने के लिए कल दोपहर तक समय मांगा है अगर सरकार इस्तीफा पर फैसला नहीं लेती है तो ये प्रदर्शन और व्यापक होगा और कॉकरोच जनता पार्टी को एक और नेशनल कॉल लेना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *